Tuesday, July 27, 2010

हाँ मैं जी लूंगी

उम्र के इस मुकाम पर अलविदा का अहसास भी कितना दर्द देता है लेकिन...
तुमने तो कल शब् मुझे वो दर्द दे ही दिया...
कोई बात नहीं दर्द तो दर्द ही सही कुछ तो दिया है तुमने...
कुछ तो ऐसा है मेरे पास ऐसा जिसके सहारे...
मैं अपनी यादों की किश्तों से अपनी जिंदगी का क़र्ज़ उतार लूंगी...
हाँ मैं जी लूंगी...

सुनो तुम मेरी फिक्र ना करना क्योंकि फिक्र इंसान की दुश्मन है....
और मैं नहीं चाहती की मेरी कोई चीज़ तुम्हारी दुश्मन बने...
क्यूंकि मैं तो एकतरफा प्यार और दोस्ती की वो जिंदा मिसाल हूँ...
जिसे तुम याद करना ना चाहो बेशक...
लेकिन अपने ज़ेहन के पिंजरे में एक परिंदे की तरह मुझे कैद ज़रूर रखोगे...
और हाँ मैं उसी कैद का अहसास कर के तुम्हे याद कर लूंगी...
हाँ मैं जी लूंगी...

हाँ मैं जी लूंगी

अर्चना

Sunday, May 16, 2010

एक चाहत जीवन की

कहाँ चल रहे हो तुम कंटीले शूल पर...
आ जाओ मेरी पनाहों में...
हाँ आ भी जाओ...
क्यूंकि मैंने तुम्हारी राहों में...
अपनी पलकों को बिछा दिया है ...
देखो अब राहों की उष्णता भी कम होने लगी है...
और हवाओं में भी कुछ नमी सी लगती है...
वो देखो उस मुक्त गगन ने भी ओढ़ लिया है श्याम आँचल...
क्यूंकि मैंने अपने नैनों में तुम्हारे लिए सावन सजा लिया है...
हाँ देखो ना वो अमावस की दुल्हन भी अब लरजने लगी उजालों से...
उसने तारों से अपना आँचल को सजा लिया है...
और भर दिया है असंख्य तारों से उन राहों को...
क्यूंकि मैंने अपने नैनों के दीपों को तुम्हारे लिए रोशन कर दिया है...
हाँ वो देखो सारा गुलशन भी अब महकने सा लगा है...
रात भी सज कर इतरा सी रही है...
हाँ वो चंदा भी शरमा कर बदलियों की ओंट में छिपने लगा है...
क्यूंकि तुम्हारे प्यार का काजल मैंने अपने नैनों में सजा लिया है...
हाँ आ भी जाओ मेरी पनाहों में...
क्यूंकि तुम्हारे लिए शूल नहीं मेरा प्यार है जीवन की वो ठंडी छाँव...
जिसके साये में तुम्हारी राह आसान हो जाएगी....
और मैं तुम्हे उस पर चलते देख कर थोडा और जी लूंगी...
अर्चना

Monday, April 26, 2010

मेरे मन का वो गुलमोहर


आज मेरे मन का वो गुलमोहर खामोश है...

क्यूंकि आज तुम मेरे अहसास...

मेरी रूह से दूर कहीं अपना बसेरा बसा चुके हो...

और मैं अपने तन में विरह की ज्वाला लिए ...

और मन को शांत बना ये सोचती रह गई...

की समय की नदी में क्यूँ बह गए...

यूँ मेरे सपने एकांत...

और मेरी आँखों में विरह के नीर भर...

उन तैरते सपनों को डुबो कर गए नितांत...

जो कभी तुमने मुझे दिखाए थे...

जानते हो अब ना इसं में छवियाँ है प्यार की...

ना है कोई अहसास...

क्यूंकि मन में चुप्पियाँ बो कर...

मैंने इन्हें दे दिया वनवास...

और अब मन की सारी सीपियों में...

नहीं बचा कोई मोती...

हाँ सच मुरझा गए है सारे गुल इस दिल के...

अब नहीं बची है इन में कोई प्रीती...

लेकिन फिर भी हंस कर मन तुम्हे कह रहा अलविदा...

और हाँ इसीलिए शायद मेरे मन का वो गुलमोहर...

खामोश सा खड़ा बुन रहा है सन्नाटा...
अर्चना...

जिंदगी समझौतों में ऐसे उलझी की...

सपनो से रिश्ता टूट गया...

आँख तो अब भी तरसती है लेकिन...

मेरे नज़ारों ने ही साथ छोड़ दिया...

घर का बोझ उठाने वाले...

बचपन की तक़दीर न पूछ ओ ज़माने ...

क्यूंकि इधर बच्चा घर से निकला काम के लिए...

उधर माँ ने उसका खिलौना तोड़ दिया...

हाँ किसको फ़ुर्सत इस दुनिया में...

जो कोई ग़म की कहानी पढ़े या सुने ...

तभी तो भटक गए है शब्द मेरे...

और कलम ने मेरा साथ छोड़ दिया...

हाँ कई मंज़र देखे मैंने इस दुनिया की भीड़ में लेकिन...

जब मेरे ही अशार उसने अपने नाम से बेचे...

तो मैंने भी अपना रोज़ा तोड़ दिया...

हाँ आज मैंने उसकी मोहब्बत का हर पैमाना तोड़ दिया...

अर्चना...

Sunday, April 25, 2010

सूरज ढलने को है लेकिन...
अब तक तू मुझे क्यूँ आज़मा रही है जिंदगी...
सुन ज़रा बता तो और कितने इम्तेहान बाकि है...
और कितने इल्ज़ाम बाकि है...

तो जिंदगी बेदर्द मुस्कुरा के बोली...

सुन जितनी तेरी उम्मीदें है...

जितने तेरे अहसास है...

जितने तेरे जज़्बात है...

जितने तेरे सपने है...

जितने तेरे अपने है...

जितना तेरा यकीं है...

जितना तुझमें प्यार है...

बस उतने ही इम्तेहान बाकि है...

उतने ही इलज़ाम बाकि है...

तो मैंने भी हंस कर उसे कहा...

सुन एक बात तू कहना भूल गई है शायद...

जितने मेरे हौसले है बुलंद...

उतने इम्तेहान और इलज़ाम है बाकि...

हाँ सुन आ आजमा ले मुझे...

क्यूंकि उम्मीद...

अहसास...

जज़्बात...

सपने...

अपने...

यकीं...

और प्यार के साथ...

कुछ हौसले मेरे अब भी है बाकि...

अर्चना...

Friday, April 23, 2010

ये मेरा अपना मन मेरा दुश्मन है...
हाँ सच इसकी अपनी सोच से ही अनबन है....
आवाजों से इसे परहेज़ हैं यारों...
सन्नाटा इसके लिए जैसे मधुबन है...
हाँ दुख को इसने ओढ़ रखा है यारों...
और खुशियाँ इसकी उतरन है...
हाँ जिसके खातिर मैं अपनों से लड़ी...
हाँ वही तो अब इसका हमदम है...
हाँ मेरा अपना मन ही मेरा दुश्मन हैं...
हाँ सच इसकी अपनी सोच से ही अनबन हैं...
अर्चना...

Tuesday, April 20, 2010

प्यार की शाश्वत दुनिया...

चलो फिर एक बार फिर से चलते हैं उस दुनिया में...
जहाँ हम दोनों भूल जाये एक दूसरे के फेंके हुए दर्द...
और चुभते हुए अहसासों को...
क्योंकि जीवन जीने का नाम है...
गुज़ारने का नहीं...
और वैसे भी हमने बहुत गुज़ार लिया इसे...
यूँ ही एक साथ रहते हुए...
पर एक दूसरे के बिना...
लेकिन अब आओ इसे फिर से जिएँ...
उस सपने को जीवन्त करने के लिए...
जहाँ तुम्हारी खुशबू से भीगे ख़त थे...
और जिन्हें पढ़ते-पढ़ते भीग जाते थे मेरे नैना...
और हाँ जहाँ हमारे तन और मन कभी मिलते न थे...
पर हम जीते थे, एक दूसरे के लिए...
क्यूंकि तब एक जज़्बा था प्यार का...
प्यार के अहसास का...
और जहाँ सिर्फ़ प्यार ही रह जाता था...
और घुल जाते थे सारे वो अहम, अभिमान हमारे ...
जो आज हमारे बीच दीवार बन गए हैं...
इसलिए आओ चलें फिर एक बार फिर....
उस प्यार की दुनिया में...
क्यूंकि सुना है की प्यार कभी मरता नहीं...
मरते तो जिस्म है...
और ज़िंदा रहते हैं यही प्यार के प्यारे अहसास....
हाँ प्रिये प्यार और प्यार के इसी अहसास का नाम ही तो जीवन है...
और ये जीवन तब भी चलता है जब हम नहीं होते...
तो आओ ना फिर एक बार चलें...
उस शाश्वत जीवन की ओर...
अर्चना...