Friday, August 2, 2013

अह्सास

संघर्ष के चिथडो में लिपटे हुये अह्सास...
एक दिन जब कामयाबी का रेशम पहनते हैं...
उस दिन एक नये शाहकार का जन्म होता हैं...
फिर कोई फर्क नही पडता कि उसकी उम्र सरक कर... 
ज़िन्दगी की शाम की ओर जाने को हैं...
क्योंकि कामयाबी की उम्र छोटी ही सही...
लेकिन वो अहसास को जवानी दे ही जाती हैं...

Monday, September 3, 2012

मैं संगीत हूँ...

“मैं संगीत हूँ....
मेरा कोई धर्म नहीं..
कोई मज़हब नहीं...
मेरी कोई जाति भी नही...
मैं किसी का गुलाम भी नहीं !
और मेरा कोई रंग रूप भी नहीं...
ना ही कोई मुझे बंधन में बाँध सकता है !
ना मुझे कोई भुला सकता हैं...
क्योंकि मैं तो सबकी ज़िन्दगी में शामिल हूँ...
उस इन्द्रधनुष की तरह...
जिसके सात रंग होते हैं ,
वो जीवन, जिस में सात वचन होते हैं...
दोस्तों मैं सात सुरों का संगम हूँ !
मेरे सेंकडों घराने हैं...
कई रूप है !
मैं कभी माँ की लोरी में,
तो कभी पिता की थपकी में ,
कभी ईश्वर के भजन में,
तो कभी अल्लाह की अजान में,
कभी चर्च की प्रार्थनाओं में...
कभी गुरुबानी की सदाओं मे...
मैं कभी कृष्णा की बांसुरी में भी हूँ..
और राधा के प्रेमगीत में हूँ...
बसता हूँ कभी सोहनी- महिवाल की सांसों में...
और कभी हीर-रांझा की धडकन में भी हूँ...
और अभी इस समय...
इस समय भी मैं आपके संग हूँ...
क्योंकि मैं ही तो “सुरों का दबंग” हूँ...
मैं मस्त मलंग हूँ...
खुशियों का अनोखा रंग हूँ...
तो आओ...
पा लो मुझे...
कर लो स्वीकार...
मैं तुम्हारा हूँ...
मैं संगीत हूँ...
Archana...
मै संगीत हूँ...
मैं ही तो ज़िन्दगी हूँ...
वो ज़िन्दगी जिसकी हर धडकन इक सरगम है...
सांसे सुरों का संगम है...
जो थोडी सी चंचल है...
थोडी सी मासूम भी...
और है इक अनोखी अदाकारी से भरपूर...
इसके हर लफ्ज़ में मानो शहद मिला हो...
और उसी की मिठास से लोग अपने सुरों को सजाते है...
वो इसके लम्हों मे जीते है...
इसकी गहराइयों मे उतर, इसकी उंचाइयों को छूते है...
वो इसकी हवाओं मे बह कर...
सारी दुनिया की खुशियाँ अपने दामन में सहेज कर..
अपने ख्वाबों को महसूस करते हैं...
वो ख्वाब जो पुरे होते है तो एक गीत बन जाते है...
एक ऐसा गीत जिसमें जज़्बातो का साज़ है...
खूबसुरत से अह्सास है....
और हर अह्सास जैसे एक सुरीला उत्सव है...
एक मस्ती का रंग है...
Archana

Sunday, March 18, 2012

माँ... " आज मेरे बेटे शिवम का जन्मदिन हैं, सो ये कविता उसके लिये हैं... "

तारों की जगमगाहट में चमचम करती थी...
वो होली की अनोखी रात...
हाँ चांद छुट्टी पर नही था उस दिन...
शायद वो जानता था कि तुम आ रहे हो...
जानते हो, दो कमरो के उस छोटे से घर में...
जब उठी थी हल्की सी प्रसव पीडा मुझे...
तुम्हारे पिता का हाथ थाम कर...
पैदल पहुंची थी अस्पताल मैं...
क्योंकि होली की मस्ती के बाद...
सारा ही आलम मदहोश सा था...
सडके सूनसान थी लेकिन...
मेरी दुनिया आबाद थी...
क्योंकि तुम जो आ रहे थे...
आज भी याद है मुझे...
वो वसई का अस्पताल...
जहाँ अधखुले दरवाज़े के बाहर...
घूम रहे थे तुम्हारे पिता और सोच रहे थे...
क्या होगा...
या होगी...
और इसके आने के बाद कैसा होगा जीवन...
कैसे जाउंगा मैं रोज़मर्रा के काम से
नौकरी करने....
छोड़ कर जाना होगा इसकी मां को...
किसी की देखरेख में...
अचानक मेरी चीख ने उनकी सोच पर लगाम लगा दिया...
उन्होने अधखुले दरवाज़े से मुझे देखा...
मैं तड़प रही थी बिस्तर पर,
पडोस की एक बुढ़िया बैठी थी कलाइयां भींचे....
लेकिन जब मेरी उस चीख में जब...
मिल गई तुम्हारे रुदन की ध्वनी...
सच ऐसा लगा जैसे बज उठी है...
मन्दिर की मधुर घंटियाँ...
और घुल गया ये जहाँ होली के रंग मे...
बसंती फूलों की गंध में...
यूं खोली थी आंखे तुमने...
पूरनमासी की गोद में...
जब नींद में खोई थी दुनिया...
रतजगा कर रहे थे तुम...
मेरे साथ चुपचाप...
और मैं सुन रही थी कि...
तुम्हारी आंखेँ मुझे हौले से कह रही थी...
माँ...

Monday, September 19, 2011

ना जाने क्यों...?

कुछ देर ग़मगीन रही...
कुछ बूंदें आंसू के टपका कर रोती रही.. .
फिर जैसे हल्की हो गई...
ऐसे कि जैसे...
कुछ हुआ ही ना हो...
और ऐसा इसलिए हुआ
क्यूंकि जिंदगी ने रोने की इजाज़त नहीं दी हैं मुझे...

इजाज़त हैं तो सिर्फ दूसरो के आंसू पोछने की...
उनका साथ देने की...
और इसीलिए उनका साथ देती रहती हूँ...
शायद जिंदगी ने किसी के साथ की इजाज़त नहीं दी हैं मुझे...

इंसान हूँ...
गलती हो ही जाती हैं...
भावनाओं के तूफ़ान में बह कर...
किसी को अपना समझ लेती हूँ ...
लेकिन अगले ही पल...
उस तूफ़ान में एक ज्वर उठ कर...
मुझे जता ही देता हैं...
जिंदगी ने किसी को अपना की इजाज़त नहीं दी हैं मुझे...

जानती हूँ मेरी जिंदगी मुझे क्यूँ दायरों में बांधती हैं...
क्यूंकि जानती हैं वो...
मैं जिस मिट्टी की बनी हूँ...
उसके सांचे में कोई ढल नहीं सकता...
लेकिन फिर भी...
बार-बार उम्मीद का दामन थामे...
उनसे उम्मीद करती हूँ...
जिन्होंने मुझे नाउम्मीद कर दिया...
लेकिन फिर भी हैरान हूँ मैं क्योंकि...
पहली बार ही सही...
जिंदगी ने नाउम्मीदी की इजाज़त नहीं दी हैं मुझे...
ना जाने क्यों...?
अर्चना...

Sunday, September 4, 2011

तुम्हारी याद...

कल शब् यूँ ही बैठे-बैठे...
तुम्हारी एक बात याद आ गई...
और बस फिर क्या था...
शब् ऐसे कटी...
जैसे सदियाँ एक लम्हे में गुज़र जाती है...
मन यूँ खुशियों से भर गया...
जैसे सारा आलम ही...
खुशनुमा नजारों से भर गया...
जानते हो...
जब सुबह की शबनम में नहा कर...
मेरा वजूद मेरे सामने आया...
तो सूरज ने उसे पहला सलाम किया...
और उसकी शोख़ चंचल किरणों ने...
मेरे गीले बालों को जिस लम्हा छुआ...
वो बेसाख्ता सा हँस दिया...
और उसकी इस हंसी ने...
मेरी मुस्कान को सात रंगों से भर दिया...
और आज मेरी बेरंग जिंदगी में...
खुशियों का इन्द्रधनुष लहरा गया...
अर्चना...

Wednesday, August 24, 2011

संघर्ष और अह्सास...

संघर्ष के चिथडो में लिपटे हुये अह्सास...
एक दिन जब कामयाबी का रेशम पहनते हैं...
उस दिन एक नये शाहकार का जन्म होता हैं...
फिर कोई फर्क नही पडता...
कि उसकी उम्र सरक कर...
ज़िन्दगी की शाम की ओर जाने को हैं...
क्योंकि कामयाबी की उम्र छोटी ही सही...
लेकिन वो अहसास को जवानी दे ही जाती हैं...
अर्चना॥